Dear friends,
अगर आपको भी अपना भविष्य एक इंजीनियर या वैज्ञानिक की तरह बनाना है तो आप भी किसी संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त कर ऐसा कर सकते हैं | उसके लिए आपको JEECUP का ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा जो JEECUP की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है | इस फॉर्म की सारी जानकारी निचे दी गयी है आप उसको पढ़ कर इस फॉर्म को भर कर अपना करियर बना सकते हैं | उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल ” पॉलिटेक्निक चलो अभियान ” के तहत आप भी पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं |
JEECUP ऑनलाइन फॉर्म डेट्स : 8 जनवरी से 29 फरवरी 2024
ऑनलाइन फीस : जनरल/ओबीसी : Rs.300 और एस /एसटी : Rs.200
ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम डेट्स: 16 मार्च से 22 मार्च 2024 ( प्रस्तावित )
न्यूनतम अर्हता : हाई स्कूल ( ग्रुप A )
लेटरल एंट्री अर्हता : इंटर/आईटीआई/ग्रेजुएशन ( ग्रुप B से ग्रुप K )
JEECUP वेबसाइट : www.jeecup.admissions.nic.in
कुल राजकीय पॉलिटेक्निक : 147
कुल अनुदानित पॉलिटेक्निक : 18
कुल प्राइवेट पॉलिटेक्निक : 1847
प्रवेश प्रक्रिया : ऑनलाइन एग्जाम में बहुविकल्पीय सवाल होंगे | कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है | जो छात्र उतीर्ण होंगे उनको JEECUP काउंसलिंग के लिए बुलाएगा जिसमे छात्र उनकी मेरिट के हिसाब से अपनी पसंद की संस्थान चुन कर उसमे प्रवेश ले सकते हैं |
पॉलिटेक्निक करने का महत्व :
- इसमें आपको प्रैक्टिकल ट्रेनिंग ज्यादा दी जाती हैं |
- आपको इंडस्ट्री के लिए डायरेक्ट तैयार किया जाता है |
- कम समय से अच्छा कोर्स है ये |
- बाकी दूसरी डिग्री कोर्स से सस्ता कोर्स है |
- इंडस्ट्री में जो काम किया जाता है वही पढाया जाता है |
- इसको करने के बाद आप अपना खुद का स्टार्ट अप शुरू कर सकते हैं |
- इसको करने के बाद आप हायर डिग्री में भी जा सकते हैं |
इसके अलावा अगर आपको कोई भी जानकारी चाहिए तो निचे रिप्लाई सेक्शन में कमेंट करके पूंछ सकते हैं |

Please sir , give me the information abut the entrance examination of btech after diploma related about exam dates and syllabus…