Qualities of Sri Ram we Must follow

5

हेलो दोस्तों,

भगवान राम त्रेता युग में आये थे और उनके जाने के साथ ही इस युग का भी अंत हो गया था | लेकिन भगवान राम ने इस युग में अनगिनत खूबियाँ लोगों को सिखने के लिए बताई | उनकी इन्ही अनगिनत खूबियों के लिए उनको मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी कहा जाता है | उनकी अनगिनत खूबियों में से कुछ आपको बताता हूँ जो हम सभी को अपने अन्दर भी लाना चाहिए –

  1. हमें भगवान राम की तरह सिद्धांतवादी और उत्कृष्ट गुणों से संपन्न होना चाहिए |
  2. हमारे अन्दर कौशल की भरमार होनी चाहिए |
  3. हमें सभी कार्यों में महारथ होनी चाहिए |
  4. हमें दूसरों द्वारा की गयी थोड़ी सी भी मदद हमेशा याद रहनी चाहिए |
  5. हमें हमेशा सच ही बोलना चाहिए |
  6. हमें अपनी प्रतिज्ञाओं के प्रति दृढ निश्चयी होना चाहिए |
  7. हमारा आचरण हमेशा शांत और अच्छा होना चाहिए |
  8. हमें सभी प्राणियों का हितैषी होना चाहिए |
  9. हमें हर क्षेत्र में ज्ञानी बनना चाहिए |
  10. हमें हर उन कार्यों को करने में सक्षम होना चाहिए जो दूसरों द्वारा नहीं किये जा सकते।
  11. हमें दिखने में हमेशा आनंदित दिखना चाहिए |
  12. हमें साहसी बनना चाहिए |
  13. हमें अपने क्रोध पर विजय प्राप्त होना चाहिए |
  14. हमें अपने अन्दर वैभव और प्रतिभा बना के रखना चाहिए |
  15. हमें हमेशा इर्ष्या से मुक्त रहना चाहिए |
  16. हमें ऐसा बनना चाहिए कि कोई भी हमसे युद्ध करने से डरे |
  17. हमें अपने भाई बंधू, माता पिता, पुत्र पुत्री, मित्र शत्रु सभी से एक जैसा और आदरता से व्यवहार करना चाहिए |
  18. हमें पूरे समाज जिसमे मानव जाति, पेड़ पौधे, जीव जंतु से भी प्रेम भाव से व्यवहार करना चाहिए |

ये सभी खूबियाँ भगवान श्री राम में थी अगर हम इनमे से कुछ खूबियों को अपने अन्दर जगा लेते हैं तो हम श्री राम के बहुत निकट पहुच सकते हैं | इन्ही खूबियों को अपनाने से ही हम श्री राम के सच्चे भक्त बन सकते हैं |

पोस्ट अच्छी लगे तो कमेंट और शेयर जरुर कीजियेगा |

5 thoughts on “Qualities of Sri Ram we Must follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *