नमस्कार दोस्तों,

हम सब मिल्की वे गैलेक्सी में पृथ्वी पर रहते हैं | अगर हमें यहाँ से दूसरी गैलेक्सी में जाना हो तो कैसे जा सकते हैं? हमारी गैलेक्सी के सबसे नजदीक गैलेक्सी का नाम है एंड्रोमेडा गैलेक्सी जो यहाँ से 2.5 मिलियन लाइट इयर्स | अगर हम प्रकाश की गति से चलें तब भी हमें दूसरी गैलेक्सी में पहुचने में लगभग 2 से 3 मिलियन साल लग जायेंगे | क्या हो अगर कोई शॉर्टकट मिल जाये किसी दूसरी गैलेक्सी या प्लेनेट पर जाने का | ऐसा शॉर्टकट जिसपर चल कर हम कुछ महीनो में ही दूसरे प्लेनेट या गैलेक्सी में जा पाएंगे | इन्ही शॉर्टकट को ही कहा जाता है वार्म होल्स |

जी हाँ वार्म होल कोई कल्पना नहीं है ये विज्ञान की दुनिया में सही माना जाता है | आइंस्टीन ने बताया है कि मैटर और एनर्जी एक दूसरे को प्रभावित करते हैं | अगर कोई ऐसा स्टार जिसका भार बहुत बहुत ज्यादा हो और उसमे एनर्जी भी बहुत बहुत ज्यादा हो तब उसके आस पास टाइम और स्पेस बेंड हो जाते हैं मतलब मुड़ जाते हैं जिससे स्पेस में दो जगह की दूरी कम हो जाती है इसी कांसेप्ट को वार्म होल या आइंस्टीन ब्रिज के नाम से जाना जाता है |

आप इस चित्र के माध्यम से समझ सकते हैं कि किन्ही दो पॉइंट्स के बीच अगर वार्म होल के जरिये जाया जाये तब दूरी और समय दोनों कम लगेगा जबकि अगर नार्मल रस्ते से जाया जाये तब दूरी और समय दोनों बढ़ जाते हैं | इसका ये मतलब हुआ कि वार्म होल के जरिये दूसरी गैलेक्सी में पहुचने का समय कम किया जा सकता है बस अब वैज्ञानिक इन्ही वार्म होल को ढूंडने में लगे हैं |

2 thoughts on “What is WarmHole?

  1. #Worm hole banaya ja sakta hai ya nahi?
    #Space time curve kese ho jata hai?
    #Kya mengetic worm hole hole banana sambhav hai?
    Kya hum artificial worms Holes bana sakte hai kya? And kese?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *