प्यारे दोस्तों,
हम जानते हैं कि हमारा सूरज बहुत ज्यादा एनर्जी पृथ्वी पर लगातार भेजता रहता है | क्या होगा जब सूरज पर चल रही आंधी पृथ्वी से टकरा जाये? हमारे पॉवर ग्रिड फेल हो जायेंगे, संचार सिस्टम ध्वस्त हो जायेंगे, मानवता पाषाण युग जैसी हो जाएगी | ऐसा क्या है सूर्य की आंधी में जो इसको इतना ताकतवर बनाती है? क्या ये आंधी इस साल पृथ्वी से टकरा सकती है?
एक सोलर साईकल 11 साल का होता है और इस हर सोलर साईकल पूरी होने पर सूर्य पर ये आंधी पैदा होती है जो कि बहुत खतरनाक होती है | ये सूर्य पर एक धब्बे जैसी दिखने वाली जगह से निकलना शुरू करती है और 4-5 साल के बाद सबसे अधिक हो जाती है | वैज्ञानिको ने बताया है कि साल 2024 में एक सोलर स्टॉर्म आ सकता है जो पृथ्वी पर असर डाल सकता है | ये सन स्पॉट यानि सूर्य के धब्बे बहुत अधिक तीव्रता वाले चुम्बकीय क्षेत्र होते हैं जो सोलर स्टॉर्म को जन्म देने में सहायता करते हैं |
सोलर स्टॉर्म एक चुम्बकीय प्रक्रिया है और पृथ्वी पर भी चुम्बकीय ध्रुव हैं इसलिए जब ये सोलर स्टॉर्म बनते हैं तब इनका असर पृथ्वी पर भी पड़ता है जिससे पृथ्वी पर अँधेरा हो सकता है, सारी बिजली कट सकती है, इन्टरनेट बंद हो सकता है, जी पी एस बंद हो सकता है, मोबाइल बंद हो सकता है इत्यादि | इससे जो वैज्ञानिक अंतरिक्ष में हैं उनकी जान को भी खतरा बढ़ जायेगा अगर वो किसी सुरक्षित जगह न हुए तब |
इन सब के बाद जो नुकसान होगा उसकी भरपाई में हमें कई दिन, महीने या साल भी लग सकते हैं | नासा के वैज्ञानिक इस खोज में लगे हैं कि ऐसी तबाही के आने से पहले उन्हें पता चल जाये और वो इन सोलर स्टॉर्म की वजह से होने वाले नुकसान को कुछ कम कर सकें |
आपको ये जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताइयेगा |

🙏🙏🙏
🙏