प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक गोंडा में पौधा लगाकर ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024’ की शुरुआत की गयी | बता दें कि यूपी में एक दिन में 36.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है. जिसके तहत राजकीय पॉलीटेक्निक गोंडा में शनिवार के दिन में पौधरोपण का कार्य किया गया है | इस अभियान का नेतृत्व पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें आप देख सकते हैं –









