आखिर सब चन्द्रमा पर ही क्यूँ जाना चाहते हैं?

0

दोंस्तों,

जब भी हम अंतरिक्ष की बात करते हैं तब अक्सर ये बात जरुर आती है कि सबसे पहले कौन अंतरिक्ष में गया या किस देश का अंतरिक्षयान सबसे पहले किसी ग्रह पर उतरा है | ऐसा शायद इसलिए होता है क्यूंकि जब कोई काम सबसे पहले किया जाता है तब इतिहास में उसको हमेशा याद रखा जाता है और बार बार दोहराया जाता है |

जब भारत ने चंद्रयान को भेजा तब रूस ने कुछ ही दिन बाद अपना अंतरिक्षयान लूनार-25 को चन्द्रमा पर उतरने के लिए भेज दिया और वो चंद्रयान-3 से पहले चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना चाहता था लेकिन रूस का लूनार-25 दुर्घटनाग्रस्त हो गया | हाल ही में चन्द्रमा पूरी दुनिया का आकर्षण केंद्र बन गया है, केवल भारत और रूस ही नहीं बल्कि दुनिया के और शक्तिशाली देश जैसे अमेरिका, चीन, जापान, इसराइल जैसे देशों ने भी चन्द्रमा पर मिशन करने में रूचि दिखाई है जैसे जापान और इजराइल ने चन्द्रमा पर यान भेजे लेकिन वो फेल हो गए |

दरअसल चन्द्रमा पर कभी पानी उपलब्ध था इसकी खोज की जा चुकी है | वैज्ञानिकों का मानना है कि चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहाड़ों के साए में बर्फ की पहाड़ियां हो सकती हैं जिससे पानी आसानी से मिल सकता है और अगर वह पानी मिल जाता है तो मनुष्य वहां अपना बेस बना सकता है |

दूसरा कारण ये हो सकता है कि चन्द्रमा पर हीलियम-3 प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है जो कि पृथ्वी पर बहुत कम है इससे न्युक्लिएर एनर्जी बनाई जा सकती है और ये रेडियोएक्टिव भी नहीं होती है | इसके अलावा चन्द्रमा पर ऐसे पदार्थ भी पाए जाते हैं जो पृथ्वी पर बहुत ही कम मात्रा में पाए जाते हैं | यही कुछ कारण हैं जिससे इंसान चन्द्रमा पर बार बार जाने की कोशिश कर रहा है लेकिन अभी पूरी कामयाबी किसी को नहीं मिली है | उम्मीद है कि भविष्य में भारत या कोई दूसरा देश चन्द्रमा पर पानी और रहने योग्य जगह की खोज कर लेगा |

F𝗼𝗹𝗹𝗼𝘄 𝗨𝘀 𝗼𝗻 𝗢𝘂𝗿 𝗦𝗼𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗠𝗲𝗱𝗶𝗮 𝗛𝗮𝗻𝗱𝗹𝗲𝘀:-

𝗝𝗼𝗶𝗻 𝗢𝘂𝗿 𝗬𝗼𝘂𝘁𝘂𝗯𝗲: http://www.youtube.com/@shobh1111
𝗝𝗼𝗶𝗻 𝗢𝘂𝗿 𝗜𝗻𝘀𝘁𝗮𝗴𝗿𝗮𝗺: https://www.instagram.com/shobhraj_skygyan
𝗝𝗼𝗶𝗻 𝗢𝘂𝗿 𝗪𝗵𝗮𝘁𝘀𝗔𝗽𝗽 𝗖𝗵𝗮𝗻𝗻𝗲𝗹:https://whatsapp.com/channel/0029Va4pSwrCcW4wSks1Ep0a
Twitter:- @Shobhraj_su

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *