हेलो दोस्तों,
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अयोध्या का राम मंदिर मामला कई सालों से चलता चला आ रहा था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अब ये मामला ख़तम हो गया है और अब वहां एक भव्य राम मंदिर बन चुका है | 22 जनवरी 2024 को माननीय प्रधानमंत्री मोदीजी के द्वारा इस राम मंदिर का उद्घाटन किया गया जिसके बाद से अब ये मंदिर आम जनता के लिए खोल दिया गया है | जिस दिन इस मंदिर का उद्घाटन था उसके अगले दिन इस मंदिर को आम जनता के लिए खोला गया जिसके चलते वहां इतनी ज्यादा भीड़ आ गयी कि प्रशासन को सेना बुलानी पड़ी | लोगों की आस्था देखते हुए ये साफ़ पता चलता है कि आने वाले दिनों में भी इस भव्य राम मंदिर को देखने के लिए देश विदेश से लोग आयेंगे | ये साफ़ बताता है बेशक ये अयोध्या का राम मंदिर एक टूरिस्ट प्लेस की तरह जाना जायेगा | यह मंदिर लाखों करोड़ो लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है जिसको देखने और अपनी आस्था के चलते लोगों के यहाँ बार बार आने की बहुत ज्यादा संभावना है |
सरकार की भी यही कोशिश रहेगी कि इस मंदिर को देखने जो लोग भी आयें उनको यहाँ रुकने खाने पीने और घूमने में कोई दिक्कत न हो जिसके लिए सरकार हर तरह से इस मंदिर को और इसके आस पास के इलाकों को रहने और घूमने लायक बनाने का भरकस प्रयास कर रही है |

Sir ram mandir ka name UNESCO word Heritage me bhi aana cahiye.
Hotel , Transport , Restaurant and other service sector is also flourishing due to this.
In coming days ayodhya may witness Boost in development
Definitely. hoping for best development of ayodhya
and thanks