Ghost Particle क्या होता है?
Dear All,
क्या आपको पता है कि वैज्ञानिकों द्वारा अब तक का सबसे ताकतवर पार्टिकल कौन सा खोजा गया है? इन्हें घोस्ट पार्टिकल या ‘न्यूट्रिनो’ भी कहते हैं. इसे ऐसे समझिए कि दुनिया की हरएक चीज़ आपके फोन से लेकर इंसान तक, निर्जीव से लेकर सजीव तक सबकुछ छोटे छोटे कण से मिलकर बना है. ये कण मुख्य रूप से तीन चीजों से मिलकर बना होता है- इलेक्टॉन, न्यूटॉन और प्रोटॉन. लेकिन समय के साथ वैज्ञानिकों ने एक और भी पार्टिकल खोजा है जिसको न्यूट्रिनो कहते है. इसकी मदद से वैज्ञानिकों द्वारा ब्रह्मांड में होने वाली घटनाओं का पता लगाया जाता है |
स्पेस डॉट काम की पोस्ट के मुताबिक एक सेंकंड में अरबों की संख्या में न्यूट्रिनो पार्टिकल हमारे शरीर के आर-पार जा सकते हैं, जिसका हमें पता नहीं लगेगा | जैसे घोस्ट हमारे शरीर के आर पार जा सकते हैं ऐसा हम कहते हैं वैसे ही घोस्ट के तर्ज पर इन्हें “घोस्ट पार्टिकल” कहा जाता है | विज्ञानं की नज़र से देखें तो इनमें कोई इलेक्ट्रिकल चार्ज नहीं होता है और न ही कोई द्रव्यमान | अनुमान है कि पूरी दुनिया में प्रकाश के कणों के बाद सबसे ज्यादा न्यूट्रिनो ही पाए जाते हैं |
वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूट्रिनो का पता लगाना आसान नहीं होता | रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक ये भी बताते हैं कि इसे सीधे तौर पर नहीं देख सकते हैं | इसलिए वो न्यूट्रिनो को किसी दूसरे पदार्थ से टक्कर करते हैं और उस समय जो बदलाव होते हैं, उसके आधार पर निष्कर्ष निकाले जाते हैं | ये पूरी प्रक्रिया समुद्र की गहराईयों में होती है |
न्यूट्रिनो की एनर्जी अभी तक खोजे गए सभी पार्टिकल्स में सबसे अधिक है | यह भी कहा जाता है कि न्यूट्रिनो की उत्पत्ति हमारी आकाशगंगा से बाहर कहीं हुई है | अभी इसके बारे में वैज्ञानिक और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं क्यूंकि ऐसा माना जा रहा है कि इसको जानने के बाद हम पृथ्वी पर जीवन कैसे उत्पन्न हुआ इसका भी पता लगा पाएंगे |
आपको यह पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरुर बताएं |
For job updates or other diploma related information join this Whatsapp group- https://chat.whatsapp.com/EUNUYi5AWlNCe2NIHqUqmg
F𝗼𝗹𝗹𝗼𝘄 𝗨𝘀 𝗼𝗻 𝗢𝘂𝗿 𝗦𝗼𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗠𝗲𝗱𝗶𝗮 𝗛𝗮𝗻𝗱𝗹𝗲𝘀:-
𝗝𝗼𝗶𝗻 𝗢𝘂𝗿 𝗬𝗼𝘂𝘁𝘂𝗯𝗲: http://www.youtube.com/@shobh1111
𝗝𝗼𝗶𝗻 𝗢𝘂𝗿 𝗜𝗻𝘀𝘁𝗮𝗴𝗿𝗮𝗺: https://www.instagram.com/shobhraj_skygyan
𝗝𝗼𝗶𝗻 𝗢𝘂𝗿 𝗪𝗵𝗮𝘁𝘀𝗔𝗽𝗽 𝗖𝗵𝗮𝗻𝗻𝗲𝗹:https://whatsapp.com/channel/0029Va4pSwrCcW4wSks1Ep0a
Twitter:- @Shobhraj_su