5

हैलो दोस्तों,

आज की इस पोस्ट मे आप कुछ रोचक बातें जानने वाले हैं | पोस्ट अच्छा लगे तो कमेंट करके जरूर बताइएगा |

Fact -1 : क्या आप जानते हैं की दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा कौन सी है? अगर नहीं तो हम बताते हैं- गाओकाओ परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा है | इसका आयोजन चीन में किया जाता है. चीन में हायर एजुकेशन के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है, इसे दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में पहले स्थान पर रखा जाता है | इस परीक्षा को National Higher Education Entrance Examination के नाम से भी जानते हैं |

Fact -2 : क्या आप जानते हैं कि ऐसा कौन सा संग्रहालय है जिसमे इंसानी शरीर के बारे मे बताया और महसूस कराया जाता है? जी हाँ इस संग्रहालय का नाम है CORPUS संग्रहालय जो कि नीदरलैंड मे है | इस संग्रहालय को इंसान के शरीर के आकार का बनाया गया है जब आप इसके अंदर जाएंगे तो आप शरीर के अंदर की बनावट को देख सकते हैं | आप शरीर के किसी भी अंग को अंदर से देख के समझ सकते हैं कि को अंदर से कैसा दिखता होगा |

Fact -3 : क्या आपने कभी मगरमच्छ या दरियाई घोड़े का मांस खाया है? आप सोच रहे होंगे कि ये कौन खाता होगा पर आपको जान के हैरानी होगी कि दक्षिण अफ्रीका के ल्मोनों जनजाति के लोग इनको खाते हैं इसको गौरव मानते हैं |

Fact – 4 : क्या आपको पता है कि ट्रेन मे बोगी और कोच मे क्या अंतर होता है ? जैसे घर बनाने से पहले नीव बनाई जाती है वैसे ही ट्रेन मे जिन चार पहियों के ऊपर बॉक्स बनाया जाता है वो बोगी कहा जाता है और बॉक्स को कोच कहा जाता है | कोच मे एक कंपार्ट्मेंट होता है और एक लॉन होता है |

Fact – 5 : क्या आपको पता है कि हवाई जहाज़ मे मरक्युरि वाला थर्मोमीटर ले जाना माना है ? जी हाँ क्यूंकी अगर ये थर्मोमीटर जहाज मे टूट जाए और मरक्युरि की एक बूंद जहाज पर गिर जाए तो वो जहाज पर एल्युमिनियम से रिएक्शन करके जहाज मे छेद कर सकता है और जिससे दुर्घटना हो सकती है |

उम्मीद है आपको ये FACTS अच्छे लगे होंगे | और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ और हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब जरूर करें |

Youtube चैनल लिंक – https://www.youtube.com/@shobh1111/about

Whatsapp चैनल लिंक – https://whatsapp.com/channel/0029Va4pSwrCcW4wSks1Ep0a

2 thoughts on “Amazing Facts You Must Know

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *