प्रिय दोस्तों,
आज हम ब्रह्मांड की उत्पत्ति कैसे हुई पर चर्चा करने जा रहे हैं | हमारा ब्रह्मांड बहुत ही अनंत है, इसमे हमारी पृथ्वी रेत मे एक छोटे से कण की तरह है | ब्रह्मांड दो तरह का है दृश्य ब्रह्मांड और अदृश्य ब्रह्मांड | ब्रह्मांड मे लाइट इयर दूरी नापने का एक मात्रक है | एक लाइट इयर का मतलब एक साल मे प्रकाश द्वारा चली गयी दूरी | एक साल मे प्रकाश साढ़े नौ अरब किलो मीटर चलती है | कोई भी चीज़ प्रकाश की गति या उससे तेज़ नहीं चल सकती है | जहा तक इंसान ब्रह्मांड तक पहुँच पाया है या जहां तक इंसान किसी वैज्ञानिक विधि से ब्रह्मांड मे देख सकता है वो दृश्य ब्रह्मांड है और उसके आगे जहां इंसान तभी तक नहीं पहुँच पाया है वो अदृश्य ब्रह्मांड है |
ब्रह्मांड की उत्पत्ति एक छोटे से बिन्दु जैसे पिंड से हुई है जिसमे एक अपार विस्फोट हुआ था | उस बिन्दु जैसे पिंड मे 13.8 बिलियन साल पहले ये विस्फोट हुआ था | तब वहाँ फ़िज़िक्स का कोई नियम नहीं काम करता था, इस अचानक से हुए विस्फोट से ब्रह्मांड फैलने लगा और सारे पदार्थ एक दूसरे से दूर जाने लगे | उस समय इस विस्फोट का तापमान कुछ 1 के पीछे 32 जीरो लगा दें उतना था | ब्रह्मांड के फैलाव के साथ तापमान कुछ कम हुआ | फिर समय के साथ सबसे पहला अणु बना हाइड्रोजन और दो हाइड्रोजन के मिलने से बना हीलियम | इसी हाइड्रोजन से हीलियम बनने से बना सबसे पहला तारा जिससे ब्रह्मांड मे रोशनी हुई | फिर धीरे धीरे दुसरे तारे और गृह बने | 4.5 अरब साल पहले पृथ्वी बनी पर उस समय पृथ्वी केवल एक आग का गोला थी | समय के साथ पृथ्वी ठंडी हुई और उसमे पानी बना और लाखों साल तक बारिश हुई और जिससे बने महासागर और तब हुई उसमे जीवन की उत्पत्ति | ये थी ब्रह्मांड की उत्पत्ति की कहानी |
ये जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट या रिप्लाइ करके जरूर बताएं | जिससे आपके लिए ऐसी रोचक जानकारी पोस्ट होती रहे |
Youtube चैनल लिंक – https://www.youtube.com/@shobh1111/about
whatsapp चैनल लिंक – https://whatsapp.com/channel/0029Va4pSwrCcW4wSks1Ep0a
