हेलो दोस्तों,
इन दिनों लखनऊ का यू पी दर्शन पार्क काफी चर्चा में है क्यूँ कि यहाँ आप यू पी के 18 प्रसिद्ध स्थलों का दीदार एक साथ एक ही जगह पर कर सकते हैं | ताज महल से लेकर राम मंदिर तक का दीदार इस गोमतीनगर स्थित पार्क में किया जा सकता है |
इस पार्क में यू पी के 18 प्रसिद्ध स्थलों को स्क्रेब यानि जो चीज़ ख़राब हो गयी है उसको लेकर बनाया गया है | अभी तक लखनऊ अपनी नजाकत, नफासत के लिए जाना जाता था अब यहाँ आप यू पी के 18 प्रसिद्ध स्थलों को भी देख सकते हैं | इस पार्क में यू पी के प्रसिद्ध स्थल जैसे राम मंदिर, ताज महल, इमामबाडा, विधान भवन, गोरखनाथ मंदिर, झाँसी का किला, फतेहपुर सिकरी इत्यादि को देखा जा सकता है | इसको सामान्य जन मानस ले लिए अब खोल दिया गया है | इसमें आपको जाने के लिए एंट्री टिकेट भी लेना पड़ेगा जो कि है 3 साल से नीचे वालों के लिए फ्री, 3 साल से 12 साल तक और 60 साल से ऊपर तक के लिए 50 रूपए और 12 साल से 60 साल तक लिए 100 रूपए |
हालाँकि ये टिकेट लोगों को महंगा लग रहा है जिससे अभी कुछ लोग यहाँ आने से कतरा रहे हैं लेकिन जो लोग इसके अन्दर जाकर वापस आ रहे हैं वो यही कह रहे हैं पैसा वसूल जगह है ये |
यहाँ बच्चो के लिए बोटिंग, खाने के लिए रेस्तरां, आने जाने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क और पार्किंग फ्री दी गयी है | आप यहाँ अकेले या कपल या फैमिली के साथ टाइम बिता सकते हैं | यहाँ अच्छी खासी हरियाली भी है जो आपको देख कर बहुत ही अच्छी लगेगी | जगह जगह पर स्क्रेब से बनी कुर्सियां भी लगी हैं आराम करने के लिए |
इसलिए आप भी एक बार यहाँ जरुर जाएँ और घूम कर आयें और हमें कमेंट करके जरुर बताएं | आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं |

Right sir 🙏🙏🙏🙏