Earthquake Feel At Govt Poly Gonda.
प्यारे मित्रों,
आज उत्तर भारत रात 11.35 बजे भूकंप से दहल उठा | जिसका केंद्र था नेपाल मे 10km जमीन के नीचे | इस भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत मे महसूस किए गए | राजकीय पॉलीटेक्निक गोंडा के कैम्पस मे भी इसके जोरदार झटके महसूस किए गए | संस्था के सभी शिक्षकों ने इसको महसूस किया | सभी शिक्षकों ने बताया कि उनके बेड, खिड़कियाँ, दरवाजे और पंखे ज़ोर ज़ोर से हिलने लगे | छात्रावास मे भी रह रहे सभी छात्र छात्रावास से अपनी जान बचाने के लिए अपने अपने कमरे से बाहर आ गए | अच्छी बात ये रही की किसी भी तरह की क्षति किसी को भी नहीं हुई है | फिर भी सभी छात्र डरे हुए हैं कि कहीं फिर से भूकंप न आ जाए | जैसे तैसे सभी छात्रों को अपने अपने कमरे मे भेजा गया और फिर सभी छात्र सोने को चले गए | इस भूकंप कि चर्चा सभी के मोबाइल मे होने लगी | सभी लोगो ने जो अपनों से दूर है फोन करके उनकी खैरियत पूंछी और अपने सही होने की खबर अपने घरवालों को दी |
आपको बता दें के भूकंप के झटके हमे तब लगते हैं जब धरती की टेक्टोनिक प्लेट आपस मे टकराती है | इस टकराव से जहां केंद्र होता है सबसे ज्यादा झटके महसूस होते हैं और जैसे जैसे उस केंद्र से दूरी बढ़ती है झटके का असर कम होता जाता है | अगर आप जहां हैं वह आपको महसूस हुआ झटका ज्यादा लगता है तो सोचिए जो लोग केंद्र पर रहे होंगे उनको कितना ज्यादा झटका लगा होगा |
आशा है कि आप सभी सुरक्षित होंगे |
Thanks Sir
Yes sir jb me apna pdhai kr rha tha tb bhut jor se sbhi chair, table, fan etc. hilne lga hi hm bhi apne hostel se bahar nikl kr bhaga hu but ab room me aakr sone ja rha hu .
But -I am fine sir. ☺️☺️
Aap kaise hai sir? 🤔
mai bhi thik hu
Ha sir Aj Rat me huoa tha
Yes sir