Google Find My Device Network for Android Only

Dear friends,

आपको जानकर अच्छा लगेगा कि गूगल ने नया फीचर लॉन्च किया है जिससे एंड्राइड डिवाइस को आसानी से ढूंडा जा सकता है | ये फीचर 8 अप्रैल को लॉन्च किया गया है | गूगल ने इस फीचर को पूरी दुनिया में एक साथ लॉन्च किया है | जो भी एंड्राइड डिवाइस किसी नेटवर्क से जुडी होंगी और अगर वो खो जाती हैं तो गूगल का ये फीचर उस डिवाइस को उस नेटवर्क से ढूंढेगा |

गूगल ने फाइंड माई डिवाइस फीचर को पहले US, कनाडा में लॉन्च किया है | सबसे खास बात ये है कि अगर आपकी डिवाइस ऑफ लाइन भी है तो भी गूगल का ये फीचर उसको ढूंढ सकता है | ये फीचर उस समय बहुत ही काम आएगा जब किसी ने आपका एंड्राइड डिवाइस चुरा लिया हो,उस समय आपके डिवाइस को ढूँढना बहुत ही आसान हो जायेगा |

फाइंड माई डिवाइस को हम फाइंड नियर बाई के नाम से भी जानेंगे | कहीं कहीं ये फीचर फाइंड नियर बाई के नाम से लॉन्च किया जायेगा | यह फीचर लोगों को यह भी सुविधा देगा कि लोग अपनी डिवाइस को अपने फैमिली से शेयर कर सकें जिससे वो भी उस डिवाइस को देख सकें या ट्रैक कर सकें |

गूगल ने यह भी कोशिश की है कि आपका डाटा बिलकुल सुरक्षित रहे और यह फीचर एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होगी जिससे आपकी जानकारी हमेशा सुरक्षित रहेगी |

मुझे आशा है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी | मुझे कमेंट करके जरुर बताएं |

One thought on “Google Find My Device Network for Android Only

  1. Sir “Aisin Automotive Haryana Pvt. Ltd” company ke bare me kuch bata dijiye.example:- salary, faculty, duty hours,bus fair etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *