हेलो दोस्तों,
आप सभी के लिए एक नया अपडेट आया है आधार वेरिफिकेशन और फैमिली आई डी वेरिफिकेशन से सम्बंधित | जिन छात्रों का आधार या फैमिली आई नहीं वेरीफाई हो रही है वो लोग ये पोस्ट ध्यान से पढ़ें –
- जिन छात्रों ने अपना आधार वेरीफाई नहीं किया है वो लोग एक बार फिर से आधर वेरीफाई करें, अब ये वेरिफिकेशन आसानी से हो रहा है |
- जिन छात्रों ने अपनी खुद की फैमिली आई डी ऑनलाइन बनायीं है उनकी आई डी आज या कल तक डिलीट कर दी जाएगी |
- ऐसे छात्रों को अपने पिता जी से बोल कर उनकी फैमिली आई डी ऑनलाइन बनवानी है और उनकी आई डी में अपना नाम जुडवाना है |
- जिनके पिता के राशन कार्ड में उनका नाम नहीं है वो लोग राशन कार्ड में अपना नाम जुड़वाँ ले तब फैमिली आई वेरीफाई करें |
- अगर किसी छात्र के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि में सुधार होना है तो वो एक एप्लीकेशन अपने विभाग में जमा कर दें और उक्त चीजें सही होते ही अपना आधार या फैमिली आई डी वेरीफाई करें |
अन्य किसी समस्या के लिए नीचे कमेंट करके पूंछे या संस्था में अपने विभाग में संपर्क करें |
