हेलो दोस्तों,
आप सभी के लिए एक खुशखबरी है | बात ये है कि बी०टी०ई०यू०पी० ने ये निर्णय लिया है कि आप सभी अपनी उत्तर पुस्तिका देख सकते हैं और परिषद् ने पुनर्मूल्यांकन की फीस भी आधी कर दी है | पहले एक विषय की फीस रु.500/- थी अब इसे घटा कर एक विषय की फीस रु.250/- कर दी गयी है |
जो छात्र/छात्राएं अपनी उत्तर पुस्तिका देखना चाहते हैं उनको पहले बी०टी०ई०यू०पी० की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा | रजिस्ट्रेशन दिनांक 11 अक्टूबर से शुरू होगा और इसकी अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है | उसके बाद 16 अक्टूबर से जिन छात्रों में रजिस्ट्रेशन किया होगा वो अपनी उत्तर पुस्तिका परिषद् की वेबसाइट पर ऑनलाइन देख पाएंगे और अगर वे अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका से असंतुष्ट होते हैं तो अपने उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज करा सकते हैं |
जो छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए पहले ही फीस जमा कर चुके हैं उनकी आधी फीस बाद में उनके उसी खाते में वापस भेज दी जाएगी जिस खाते से छात्र ने फीस जमा की होगी | ये छात्र की जिम्मेदारी होगी की अगर उन्होंने किसी अन्य के माध्यम से फीस जमा करवाई होगी तो वो उनसे संपर्क में रहे हैं जैसे परिषद् फेस वापस करता हैं वे अपनी वापस की गयी फीस उनसे ले लें | जिन्होंने से अभी तक पुनर्मूल्यांकन की फीस नहीं जमा की है वे छात्र एक विषय का केवल रु.250/- ही जमा करेंगे |
परिषद् ने पुनर्मूल्यांकन की तिथि को आगे बढ़ा दिया है पहले इसकी अंतिम तिथि 9 अक्टूबर थी अब इस तिथि को बढ़ा कर 20 अक्टूबर कर दिया गया है और फीस की रसीद को प्रिंट करने की अन्तिमे तिथि 22 अक्टूबर कर दी गयी है |
इसके अलावा अगर आपको कोई और बात पूछनी हो तो नीचे कमेंट करके पूंछ सकते हैं |
